जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | रायपुर
**रायपुर।** दीपावली के पावन पर्व पर राजनीतिक सौहार्द और आत्मीयता की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई। रायपुर स्थित निवास कार्यालय में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल एवं बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर दोनों विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दीपावली की खुशियां साझा की गईं तथा प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की गतिविधियों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!