Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

राजधानी में आयोजित 'स्वनिधि महोत्सव' ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
 राजधानी में आयोजित 'स्वनिधि महोत्सव' ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की

जिला रिपोर्टर अमित कुमार

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

रायपुर 

रायपुर। राजधानी में आयोजित 'स्वनिधि महोत्सव' ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की है। महोत्सव में 2,500 से अधिक लोगों के खानपान का भव्य इंतजाम, बीसियों फूड स्टॉल्स और आकर्षक सजावट होने के बावजूद आयोजन स्थल पर सिंगल यूज प्लास्टिक का नामोनिशान नहीं दिखा। नगर निगम और आयोजकों की पहल पर यह पूरा कार्यक्रम 'जीरो वेस्ट'  थीम पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इको-फ्रेंडली विकल्पों का हुआ इस्तेमाल


आयोजन में आने वाले मेहमानों और आम नागरिकों को भोजन और नाश्ता परोसने के लिए प्लास्टिक या थर्माकोल के बजाय पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग किया गया। खानपान के लिए बांस (बम्बू) की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों की व्यवस्था की गई थी।
पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था
आमतौर पर बड़े आयोजनों में पानी की प्लास्टिक बोतलों और डिस्पोजल गिलासों का अंबार लग जाता है, लेकिन स्वनिधि महोत्सव में इससे पूरी तरह परहेज किया गया। यहां पीने के पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे कचरा उत्पादन न के बराबर रहा।
सजावट में भी दिखा पर्यावरण प्रेम
महोत्सव स्थल की सजावट में भी प्लास्टिक के बैनर या कृत्रिम सामग्रियों के स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं को प्राथमिकता दी गई। आयोजन के दौरान निकलने वाले गीले और सूखे कचरे के त्वरित निपटान की भी पुख्ता व्यवस्था की गई थी।
शहरवासियों और स्ट्रीट वेंडर्स ने इस पहल की जमकर सराहना की। स्वनिधि महोत्सव ने यह साबित कर दिया है कि बेहतर प्रबंधन और इच्छाशक्ति से बड़े सार्वजनिक आयोजनों को भी पूरी तरह प्रदूषण और प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सकता है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos