Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रतनपुर में आस्था और सुहाग का अनोखा संगमतीजा तिहार पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, रातभर गूंजता रहा भजन-कीर्तन

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
132 Views 5 Min Read 0 Comments
रतनपुर में आस्था और सुहाग का अनोखा संगमतीजा तिहार पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, रातभर गूंजता रहा भजन-कीर्तन

✍️ आशीष यादव, रतनपुर । हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

तीजा तिहार... यानी आस्था, परंपरा और सुहाग की मंगलकामना का वह पर्व, जिसका महिलाओं को पूरे साल इंतजार रहता है। रतनपुर के महामाया पारा में भी तीजा तिहार के अवसर पर कुछ ऐसा ही भक्तिमय और पारंपरिक माहौल देखने को मिला।

सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक व्रत रखा। शाम होते ही महिलाएं एक स्थान पर एकत्र हुईं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर तीजा माता से अपने सुहाग की रक्षा और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की।

 

 पूजा के बाद शुरू हुआ भक्ति का सिलसिला

पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन, संगीत और कीर्तन का आयोजन किया। एक के बाद एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। देर रात तक महिलाओं की टोली भजन-कीर्तन करती रही और तीजा तिहार की पारंपरिक संस्कृति जीवंत होती रही।

इस आयोजन में दीपा यादव, ज्योति यादव, गुड़िया, निक्की, गौरी, मोना, आशा, नंदनी सहित अन्य सुहागिन महिलाएं शामिल रहीं। सभी महिलाओं ने मिलकर पूजा की और एक-दूसरे को तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

 परंपरा से जुड़ा पर्व, रिश्तों में बढ़ी मिठास

तीजा केवल व्रत का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के आपसी मेल-मिलाप, पारिवारिक प्रेम और छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं को सहेजने का अवसर भी है। इस दौरान महिलाओं का पारंपरिक श्रृंगार, पूजा-पाठ और सामूहिक भजन-कीर्तन पूरे आयोजन को खास बना देता है।

महामाया पारा में भी तीजा तिहार के दौरान यही रंग देखने को मिला—चेहरों पर आस्था, मन में पति की लंबी उम्र की कामना और चारों ओर भक्ति के गीत।

रातभर चले इस धार्मिक आयोजन ने एक बार फिर दिखा दिया कि आधुनिक दौर में भी छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपनी पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों को पूरी श्रद्धा के साथ आगे बढ़ा रही हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos