आशीष यादव
ब्लॉक रिपोर्टर, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
रतनपुर महामाया मंदिर में आस्था का दिव्य नजारा, स्वर्ण आभूषणों से सजा माता रानी का राजसी स्वरूप
महानवमी पर मां महामाया देवी का स्वर्ण आभूषणों से भव्य राजसी श्रृंगार, करीब 5 किलो 500 ग्राम सोने के आभूषणों से सजा दिव्य स्वरूप
रतनपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर महानवमी तिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया देवी मंदिर में माता रानी का भव्य एवं मनमोहक राजसी श्रृंगार किया गया। इस विशेष अवसर पर मां महामाया देवी को लगभग 5 किलो 500 ग्राम स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत किया गया। सोने के आभूषणों, आकर्षक नीले वस्त्रों, सुंदर मुकुट और रंग-बिरंगी पुष्पमालाओं से सुसज्जित माता रानी का दिव्य स्वरूप भक्तों के लिए विशेष आस्था और आकर्षण का केंद्र बना।
स्वर्ण आभूषणों से सजा माता रानी का दिव्य स्वरूप
महानवमी के अवसर पर मां महामाया देवी को नीले रंग के भव्य वस्त्र धारण कराए गए, जिन पर सुनहरी कढ़ाई और पारंपरिक अलंकरण की सुंदरता देखते ही बन रही थी। माता के मस्तक पर आकर्षक स्वर्ण मुकुट विराजमान था। मुकुट की बारीक नक्काशी और कलात्मक बनावट ने माता रानी के राजसी स्वरूप को और अधिक भव्य बना दिया।
माता के मुखमंडल पर स्वर्ण आभा, मस्तक पर तिलक और मुकुट के साथ सुसज्जित स्वरूप श्रद्धालुओं के मन में भक्ति एवं श्रद्धा का भाव जागृत कर रहा था।
माता रानी के आभूषणों की विशेष झलक



Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!