रतनपुर के कुएं में मिली 20 वर्षीय युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के जूनाशहर स्थित वार्ड क्रमांक 15 में कुएं के अंदर युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय जगदीश पोर्ते के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हरेली की रात जगदीश नशे की हालत में घर से बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान कुएं में युवक की लाश तैरती हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी तत्काल रतनपुर थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। शुरुआती तौर पर कुएं में गिरने से हादसा या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
रतनपुर थाना पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव का आवश्यक परीक्षण एवं अन्य कानूनी कार्रवाई के बाद मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!