Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त, हितग्राही शकुन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार*

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
35 Views 5 Min Read 0 Comments
*रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त, हितग्राही शकुन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार*

*रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त, हितग्राही शकुन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार*

 

 

बिलासपुर, 22 अगस्त 2026/महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की 30 वीं किस्त की राशि मिलने पर भारतीय नगर निवासी हितग्राही श्रीमती शकुन यादव ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि से बच्चों की पढ़ाई, रोजमर्रा की जरूरतों और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है।

 

     श्रीमती शकुन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के पहले ही महतारी वंदन योजना की राशि खाते में मिलने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। त्योहार के समय मिली आर्थिक सहायता से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिली है। उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को स्वयं पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos