Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रक्षाबंधन पर विशेष व्यवस्था: केंद्रीय जेल में सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक बंदियों को राखी बांध सकेंगी बहनें, दिशा-निर्देश जारी

State Head - Kishor
State Head - Kishor
24 Views 5 Min Read 0 Comments
रक्षाबंधन पर विशेष व्यवस्था: केंद्रीय जेल में सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक बंदियों को राखी बांध सकेंगी बहनें, दिशा-निर्देश जारी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों को राखी बांधने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 28 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बहनों को बंदियों से मुलाकात कर राखी बांधने की अनुमति दी जाएगी।

 

जेल प्रशासन के मुताबिक, मुलाकात के लिए आने वाली बहनों के पास वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य रहेगा। जेल में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक बंदी से राखी बांधने और मुलाकात के लिए अधिकतम 3 बहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

 

प्रति बंदी 100 ग्राम मिठाई ले जाने की अनुमति

 

रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को प्रति बंदी अधिकतम 100 ग्राम मिठाई ले जाने की अनुमति होगी। मिठाई को जेल में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इसके अलावा किसी अन्य खाद्य सामग्री को जेल के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

 

मोबाइल, पर्स और कीमती सामान प्रतिबंधित

 

जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और किसी भी प्रकार का कीमती सामान जेल परिसर के अंदर ले जाना सख्त प्रतिबंधित रहेगा। जेल परिसर में इन सामानों को जमा कराने की व्यवस्था नहीं होगी। इसलिए परिजनों से अपील की गई है कि वे ऐसे सामान साथ लेकर न आएं।

 

सुरक्षा के मद्देनजर जेल में प्रवेश से पहले महिला कर्मचारियों द्वारा तीन स्तरों पर तलाशी भी ली जा सकती है। केंद्रीय जेल अधीक्षक ने सभी परिजनों से अपील की है कि वे जेल प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें, व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और सुरक्षा जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग प्रदान करें।

 

रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ बंदियों और उनकी बहनों की मुलाकात को सुचारू बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos