Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत: दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 से 29 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

State Head - Kishor
State Head - Kishor
25 Views 5 Min Read 0 Comments
रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत: दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 से 29 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से त्योहार के दौरान यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

 

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08834/08833 दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 से 29 अगस्त 2026 तक दोनों दिशाओं में प्रतिदिन चलेगी। इस दौरान ट्रेन के तीन-तीन फेरे होंगे।

सुबह दुर्ग से रवाना, शाम को पहुंचेगी रायगढ़

स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और खरसिया सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों से होकर शाम 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन रायगढ़ से शाम 7:40 बजे रवाना होगी और बिलासपुर, भाटापारा तथा रायपुर होते हुए देर रात 2 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

10 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन कुल 10 कोच की होगी। इसमें 8 सामान्य कोच और 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। ट्रेन मार्ग के छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से दैनिक यात्रियों के साथ-साथ त्योहार पर यात्रा करने वाले लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos