रंगोली ही नहीं बल्कि मां की ममता- आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी
*(रंगोली से जबलपुर बरगी बांध हादसा - ममता को शत शत नमन)*
बिर्रा-
> पानी ने सब छीन लिया,
> पर माँ ने बेटे को न छोड़ा,
> आखिरी साँस तक सीने से लगाए रखा,
> मौत से भी रिश्ता न तोड़ा।
> बरगी की लहरों में डूबी जब क्रूज की कहानी,
> एक माँ की ममता ने मौत को भी हरा डाला,
> यही है माँ की निशानी।
*माँ अंबे के दरबार में बनाई गई रंगोली*
*नवयुवक दुर्गोत्सव समिति दाऊ मुहल्ला बिर्रा माँ अंबे के दरबार में बनाई गई यह रंगोली उस अमर ममता को सच्ची श्रद्धांजलि है जिसने पूरे देश को रुला दिया। रंगोली बनाने में कु रोशनी दूर्गा कश्यप,मंजू साहू, अंजलि नामदेव,ईशा साहू, सानिया साहू ने मिलकर सहभागिता निभाई।
Gandhi Lal sahu
District repoter - Janjgir Champa
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!