भिलाई। मानवता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने बाबा बूढ़ा जी गुरुद्वारा साहिब के सहयोग से 58 वर्षीय हरबंश कौर का अंतिम संस्कार कराया।
जानकारी के अनुसार, विवेकानंद नगर, कोहका निवासी हरबंश कौर का निधन हो गया। वे नियमित रूप से कोहका गुरुद्वारा साहिब में आती थीं। बताया गया कि उनके घर में केवल उनकी बुजुर्ग मां रहती हैं।
मृतका के निधन की जानकारी मिलते ही यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने तत्काल अपनी टीम को अंतिम संस्कार की सेवा के लिए भेजा। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से मृतका को स्नान कराने के बाद अंतिम अरदास की गई। इसके पश्चात अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाओं की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों ने संभाली।
रामनगर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
शाम होने से पहले रामनगर मुक्तिधाम में हरबंश कौर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतका के परिचित भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।
यूथ सिख सेवा समिति द्वारा जरूरत के समय आगे बढ़कर निभाई गई इस सेवा ने एक बार फिर मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के लिए अंतिम संस्कार जैसी सेवाओं में भी संस्था आगे बढ़कर सहयोग करती रहेगी।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!