Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

✍️जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू 

बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

बलौदाबाजार, 18 नवम्बर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार काॅलेजो एवं स्कूलों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों ईएलसी कार्ययोजना के अंतर्गत जिला स्तरीय निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे शासकीय दाउ कल्याण काॅलेज बलौदाबाजार में किया गया। प्रतियोगिता मे प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

 छा़त्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया में जोड़ने के उद्देश्य से शुध्द मतदाता सूची का महत्व, मतदान का महत्व विषय पर तीन स्तरीय प्रतियोगिता ईएलसी काॅर्डिनेटर, ईआरओ कार्यालय एवं डीईओ कार्यालय स्तर पर आयोजन किया गया।

 

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीतु यादव, द्वितीय आरती राव एवं तृतीय यश कुमार सेन तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टिकेन्द्र कुमार बंजारे, द्वितीय दिलेश्वर जायसवाल एवं तृतीय गुणसागर चक्रधारी को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया।

 

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय कुमार औधोलिया सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos