हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
युवती पर एसिड अटैक: 08 घंटे में आरोपियों का पर्दाफाश, प्रेमी निकला मास्टरमाइंड
बालोद / लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड फेंकने के सनसनीखेज मामले में बालोद पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि इस हमले की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि पीड़िता के कथित प्रेमी ने ही रची थी।
पुलिस के अनुसार पीड़िता प्रतिदिन की तरह लाइब्रेरी से घर जा रही थी, तभी एक अज्ञात युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया और तांदुला डैम की ओर फरार हो गया। पड़ोसियों ने शोर सुनकर तुरंत उसके पिता को सूचना दी और जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराय
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, एडिशनल SP चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन और SDOP विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। मौके से साक्ष्य और शहर के अलग-अलग CCTV फुटेज खंगाले गए।
तकनीकी साक्ष्य से खुला राज
जांच में पीड़िता के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर (निवासी कुंदरूपारा, बालोद) पर शक गहराया। पहले तो यश ने मनगढ़ंत कहानियां बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने प्रेम संबंध स्वीकार कर लिया।
यश ने बताया कि युवती द्वारा अफेयर और शादी से इनकार करने पर गुस्से में उसने 3 महीने पहले अपने स्कूल फ्रेंड करण कुंजाम (निवासी भैरमगढ़, बीजापुर) के साथ मिलकर साजिश रची थी।
गणेश झांकी में करनी थी वारदात
प्लान के मुताबिक 26 सितंबर को करण को बालोद बुलाया गया। 27 सितंबर को एसिड खरीदकर गणेश झांकी के दौरान हमला करने वाले थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण सफल नहीं हो पाए।
आखिरकार 05 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे जब युवती लाइब्रेरी से लौट रही थी, तो यश के कहने पर करण ने उस पर एसिड फेंक दिया। वारदात के बाद करण लिफ्ट लेकर झलमला, मरकाटोला होते हुए चारामा भाग गया था।
यश के कबूलनामे के बाद पुलिस ने करण को कोंडागांव से हिरासत में लिया। दोनों ने घटना में इस्तेमाल एसिड और कपड़ों के बारे में जानकारी दी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. यश कुमार सोनकर पिता ईश्वर लाल सोनकर, उम्र 20 वर्ष, वार्ड नं. 11, नेवारिकला, जिला बालोद
2. करण कुंजाम पिता दिनेश कुंजाम, उम्र 20 वर्ष, वार्ड नं. 15, भैरमगढ़, जिला बीजापुर
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
---
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!