Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

* यहां की औरतों ने बंद करा दी गाली, गाली देने पर देना होगा 10 हजार का जुर्माना*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  देवराम चौहान 

ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली सारंगढ़ / छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का एक गांव अब पूरे प्रदेश में मिसाल बन गया है। सारंगढ़ जिले के दानसरा गांव में महिलाओं ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

 

*क्या है पूरा फैसला?*

गांव में अब किसी ने भी गाली दी तो उसे 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। गांव की महिलाओं ने इस नियम को लागू कराने की जिम्मेदारी खुद उठाई है।

 

*1 नवंबर की रात 9 बजे क्या हुआ?*

बताया जा रहा है कि 1 नवंबर की रात 9 बजे गांव में हुई बैठक में इस नियम पर सहमति बनी। गांव के पंचों और महिलाओं ने मिलकर तय किया कि गांव में गाली-गलौज और अपशब्दों का इस्तेमाल पूरी तरह बंद होगा।

 

गांव वालों का कहना है कि गाली-गलौज से माहौल खराब होता है, बच्चों पर गलत असर पड़ता है और झगड़े बढ़ते हैं। इसलिए गांव को सभ्य और संस्कारी बनाने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।

 

दानसरा गांव का यह फैसला अब "CG का नाम रोशन करने वाला गांव" बन गया है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos