Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

म्यूल अकाउंट से ऑनलाइन सट्टा का अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, ठाणे से दुर्ग पुलिस ने 10 सटोरियों को पकड़ा

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने म्यूल बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना वैशाली नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के ठाणे में दबिश देकर एक किराए के फ्लैट से दो ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनल संचालित कर रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टे से जुड़े करोड़ों रुपये के लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं।

 

पुलिस के मुताबिक थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 370/2026 के तहत धारा 317(2), 317(4), 112, 3(5) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 और 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही थी।

 

जांच के दौरान म्यूल बैंक खातों में हुए लेन-देन और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दुर्ग-भिलाई और धमतरी के कुछ युवक महाराष्ट्र के ठाणे में किराए का फ्लैट लेकर ऑनलाइन सट्टा पैनल संचालित कर रहे हैं।

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ठाणे स्थित फ्लैट में दबिश दी। यहां 10 युवक दो अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा पैनलों को शिफ्ट में संचालित करते हुए मिले। आरोपी विभिन्न बैंक खातों और डिजिटल पेमेंट माध्यमों के जरिए सट्टे की रकम का लेन-देन करते थे और ऑनलाइन हिसाब-किताब भी रखते थे।

 

भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

 

पुलिस ने मौके से 31 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड, 2 पैन कार्ड, 2 पासबुक, वाई-फाई उपकरण, पेन ड्राइव एवं नगदी बरामद की है। जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेन-देन की जानकारी सामने आने की संभावना है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. विष्णु तिवारी (19) — कैंप-1, बैकुंठ धाम, भिलाई, थाना छावनी

2. अंकित निषाद (23) — सुभाष नगर, धमतरी

3. नितेश कुमार (24) — हटकेसर, धमतरी

4. नरेश कन्हाई (24) — बालाजी नगर, खुर्सीपार, भिलाई

5. दीपक कश्यप (27) — गगरेल, धमतरी

6. मेहुल निषाद (23) — हाउसिंग बोर्ड, धमतरी

7. हर्ष वर्धन निषाद (19) — लिटियासेमरिया, थाना बोरी

8. संतोष राम (28) — मधुबनी, बिहार

9. भुवन लाल देवांगन (28) — कांकेर

10. चेतन ध्रुव (27) — सुभाष नगर, धमतरी

 

पुलिस की आम लोगों से अपील

 

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड या यूपीआई किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न दें। बैंक खाते या डिजिटल भुगतान माध्यम का दुरुपयोग ऑनलाइन ठगी और सट्टेबाजी जैसे अपराधों में होने पर खाताधारक भी पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है।

 

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos