Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मोहन नगर में नंबर प्लेट घोटाला: बिना नंबर की गाड़ी बेचकर दूसरे वाहन का नंबर लगाया, 2 आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने बिना पंजीयन नंबर वाली गाड़ी की खरीद-बिक्री और दूसरे वाहन के नंबर का दुरुपयोग करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने पहले गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों तक पहुंच बनाई।

थाना मोहन नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 600/2026 की जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी विजय सेन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों द्वारा बिना पंजीयन नंबर वाली गाड़ी की बिक्री की गई और उसे सड़क पर चलाने के लिए किसी अन्य वाहन का नंबर प्लेट लगा दिया गया। इसके चलते जिस वाहन के नंबर का इस्तेमाल किया गया, उसके वास्तविक मालिक को लगातार ट्रैफिक चालान और टोल संबंधी मैसेज प्राप्त हो रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस की पतासाजी के बाद रोहित कुमार कंकरिया (51), निवासी सिंधिया नगर, दुर्ग और अनूप रावलानी (55), निवासी नेहरू नगर, भिलाई को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 336(3), 340(2), 345(3), 347(1) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन खरीदते या बेचते समय रजिस्ट्रेशन नंबर, आरसी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन जरूर करें। बिना दस्तावेज या संदिग्ध नंबर वाले वाहन की खरीद-बिक्री से कानूनी परेशानी हो सकती है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos