Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को बांटी निशुल्क कॉपियां

State Head - Kishor
State Head - Kishor
18 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

विकास मरकाम ने मानदेय राशि से किया कॉपी वितरण, विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सेवा कार्यों से जुड़ने का किया आह्वान

नगरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में विकासखंड नगरी के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में घुटकेल, बोरई एवं घटुला के शासकीय हाईस्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें निशुल्क कॉपियों का वितरण किया गया। कॉपियों का वितरण

अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा)छत्तीसगढ़ आदिवासी स्वास्थ्य परपंरा औषधि पादप बोर्ड रायपुर के एवं जनपद पंचायत नगरी के सभापति विकास मरकाम ने अपने मानदेय की राशि से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ देश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा युवाओं के रोजगार, किसानों, गरीबों और जरूरतमंदों के हित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने तथा अपने जीवन में कम से कम एक सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विद्यार्थियों से उनके जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाने का आह्वान किया।

 

विकास मरकाम ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया और कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने के साथ अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के निराकरण एवं क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रेमलता नागवंशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और भविष्य में कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर एवं जनप्रतिनिधि बनकर क्षेत्र और देश की सेवा करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर विकास मरकाम, प्रेमलता नागवंशी, सरपंच नर्सिंग मरकाम, बेलर मंडल महामंत्री मोनू साहू, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी, पार्षद राजा पवार, मंडी अध्यक्ष शत्रुघ्न नागवंशी, पूर्व सरपंच किरण वट्टी, युवा मोर्चा पदम भंसाली, सरपंच माखनलाल सलाम, देवकुमार ध्रुव, भारत पटेल, मिथलेश, अनुराधा जैन, घुटकेल सरपंच कुसुमलता, सरपंच लिखमा, राधा नेताम, पूर्व सरपंच दुर्योधन नेताम, संतोष साहू, संगीता जायसवाल, हीरामन ध्रुव, नारायण ध्रुव, मानिकपुरी पटेल, धर्मेंद्र,भोलू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

घुटकेल के प्राचार्य डीके कश्यप, बोरई एवं घटुला के प्राचार्य राजेश कश्यप सहित तीनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos