Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मोतीपुर में नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए बालेश्वर वैष्णव,रामायण मंडलियों को किया पुरस्कृत_

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

कसडोल(महाकोशल) विकासखंड कसडोल के अंतर्गत ग्राम मोतीपुर में 23 नवंबर सोमवार को आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर वैष्णव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भक्ति भाव को जन-जन तक पहुंचाने में नवधा रामायण के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में रामायण मंडलियों द्वारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रामचरितमानस का गायन एवं पाठ किया गया। आयोजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में रामायण की चौपाइयों का श्रवण किया।

इस अवसर पर श्री वैष्णव ने रामायण मंडलियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रस्तुति के आधार पर स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में ग्रामीणजन एवं रामायण मंडली के सदस्य उपस्थित रहे।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos