Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

 *मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

✍️ पद : जिला रिपोर्टर

📍 जिला : कांकेर

👤 नाम : शैलेन्द्र जैन

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

🟪 आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 4643 बरामद।

🟪 बरामद मोटरसाइकिल की कीमत लगभग ₹50,000।

 

🟪घटना का संक्षिप्त विवरण:-

◽मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

 

◽प्रार्थी संजय चौधरी, पिता श्री बलीराम, उम्र 33 वर्ष, निवासी बीरापारा, थाना विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.11.2026 को वह अपने जीजा के घर झुनियापारा कांकेर आया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 4643, मॉडल SP 125 Shine Drum, घर के सामने खड़ी की थी। रात्रि करीब 12:30 बजे बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी। आसपास तलाश करने पर भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला।

 

◽प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 431/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

◽विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी की गई। इसी क्रम में मेलाभाठा टिकरापारा कांकेर मैदान में संदेही सुनील पटेल के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं उपयोग करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर आरोपी को दिनांक 25.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

🟪गिरफ्तार आरोपी का विवरण:-

सुनील पटेल, पिता तिहारू राम पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी झुनियापारा कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)।

 

🟪जप्त संपत्ति का विवरण:-

- 01 नग मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 4643, मॉडल SP 125 Shine Drum, कीमत लगभग ₹50,000।

 

🟪पुलिस टीम का विवरण:-

निरीक्षक जितेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक शिव बेसरे, आरक्षक अनिल मरकाम, संतोष मरकाम, चन्द्रशेखर वट्टी, रोमेश दिवान एवं पुरन साहू।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos