✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
मेहनत और बिहान योजना ने बदली भुनेश्वरी की तकदीर, मछली पालन से हर महीने ₹10 हजार की कमाई
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 18 अक्टूबर 2026। कभी सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच परिवार की आजीविका चलाने वाली ग्राम धनगांव की भुनेश्वरी आज अपनी मेहनत और हौसले के दम पर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। मछली पालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर वे प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपए की आमदनी अर्जित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से मिली सहायता ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई और उन्हें लखपति दीदी के रूप में पहचान दिलाई है।
बिहान योजना से मिला आर्थिक संबल, शुरू किया मछली पालन
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों का लाभ ग्राम धनगांव की भुनेश्वरी को भी मिला। वंदना स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें समूह के माध्यम से 60 हजार रुपए की सामुदायिक सहायता और 15 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया।
हर महीने 10 हजार की कमाई, आत्मनिर्भरता की नई पहचान
भुनेश्वरी ने मेहनत, लगन और बेहतर प्रबंधन के साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। आज मछली पालन उनके लिए नियमित आय का साधन बन चुका है। इससे वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही मार्गदर्शन, आर्थिक सहयोग और निरंतर मेहनत से ग्रामीण महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।
अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा
जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। भुनेश्वरी की सफलता इसी दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण है। उनकी कहानी गांव की दूसरी महिलाओं को भी आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह अपनाने के लिए प्रेरित करती है।
बिहान योजना से मिले सहयोग और अपनी मेहनत के बल पर भुनेश्वरी ने साबित कर दिया है कि अवसर मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी सफलता की नई कहानी लिख सकती हैं। आज वे केवल अपने परिवार की आर्थिक मजबूती का सहारा नहीं हैं, बल्कि गांव में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल भी बन गई हैं।
सेवा की कहानी, बदलाव की जुबानी—भुनेश्वरी की सफलता ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर पेश करती है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!