Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मेरा युवा भारत, बस्तर द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज जगदलपुर में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
मेरा युवा भारत, बस्तर द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज जगदलपुर में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन

मेरा युवा भारत, बस्तर द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज जगदलपुर में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

जगदलपुर, 05 नवंबर 2026। युवा सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत, बस्तर द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज, जगदलपुर के सभागार में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “अपने मत को जानना” रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप उपस्थित रहे। साथ ही जगदलपुर के मेयर श्री संजय पांडे तथा शासकीय पीजी कॉलेज के परिसर श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान युवा आइकॉन श्री चरण कमल सोनवानी द्वारा 'अपने मत को जाने' विषय पर विशेष प्रस्तुतिकरण दिया गया। उन्होंने युवाओं को मतदान के महत्व, मतदाताओं के अधिकार एवं लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूकता किया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के साथ सीधे संवाद किया तथा लोकतंत्र, निर्वाचन प्रक्रिया, युवाओं की भूमिका और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी व्यवहार तथा अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जुड़ाव व्यक्ति करने हेतु लोकतांत्रिक शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर मेहमानों ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र के निर्माण की महत्वपूर्ण शक्तियां हैं। लोकतंत्र की उन्नति के लिए युवाओं का जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय मतदाता होना आवश्यक है। ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने तथा राष्ट्र निर्माण में कंपनी भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, बस्तर द्वारा किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी, युवा स्वयंसेवक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos