Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मेधावी छात्रों के सपनों को SBI Foundation के पंख: 9वीं से लेकर विदेश में उच्च शिक्षा तक ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप, 4 सितंबर तक करें आवेदन

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
37 Views 5 Min Read 0 Comments
मेधावी छात्रों के सपनों को SBI Foundation के पंख: 9वीं से लेकर विदेश में उच्च शिक्षा तक ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप, 4 सितंबर तक करें आवेदन

मेधावी छात्रों के सपनों को SBI Foundation के पंख: 9वीं से लेकर विदेश में उच्च शिक्षा तक ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप, 4 सितंबर तक करें आवेदन

 

 

नई दिल्ली:

आर्थिक तंगी अब होनहार विद्यार्थियों की पढ़ाई में रोड़ा नहीं बनेगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) फाउंडेशन ने देश के जरूरतमंद और मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए 'एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27' की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य 9वीं कक्षा के स्कूली छात्रों से लेकर आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को वित्तीय संबल प्रदान करना है।

किसे कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता? (स्कॉलरशिप विवरण):

 * कक्षा 9वीं से 12वीं: ₹15,000 प्रति वर्ष

 * स्नातक (UG): ₹75,000

 * स्नातकोत्तर (PG): ₹1.50 लाख

 * एमबीबीएस (MBBS) एवं आईआईटी (IIT): ₹2.00 लाख

 * आईआईएम (IIM): ₹5.00 लाख

 * विदेश में पोस्टग्रेजुएट/उच्च शिक्षा: चयनित विद्यार्थियों को ₹15 लाख तक की बड़ी सहायता राशि।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:

 * पिछली व नवीनतम कक्षा/सेमेस्टर की मार्कशीट

 * सरकारी फोटो पहचान पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो

 * परिवार का आय प्रमाण पत्र

 * बैंक पासबुक की प्रति

 * वर्तमान संस्थान का बोनाफाइड सर्टिफिकेट / एडमिशन प्रूफ

 * फीस रसीद अथवा कॉलेज का अधिकृत फीस स्ट्रक्चर

 * (आरक्षित वर्ग एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र)

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि:

इच्छुक व पात्र विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद अपनी संबंधित श्रेणी चुनें, मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें।

 * आवेदन की अंतिम तारीख: 4 सितंबर 2026

समय-सीमा समाप्त होने से पहले सभी पात्र विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा कर इस योजना का लाभ उठाएं।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos