Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के ऑर्थो वार्ड में भर्ती समारी बाई को है अपनों का इंतजार, परिजनों की तलाश में मदद की अपील…

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

सोनू महंत  ब्लॉक रिपोर्टर 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

 धरमजयगढ़ के जमरगा गांव की रहने वाली बताती हैं अपना नाम…अस्पताल में महिला के साथ कोई परिजन मौजूद नहीं….

 

 

  रायगढ़ /धरमजयगढ़। इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ के ऑर्थो वार्ड में एक बुजुर्ग महिला भर्ती हैं, जो अपना नाम समारी बाई और निवास स्थान ग्राम जमारगा, धरमजयगढ़ क्षेत्र बता रही हैं।

 

जानकारी के अनुसार, महिला वर्तमान में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ के ऑर्थो वार्ड में उपचाररत हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अस्पताल में उनके साथ परिवार का कोई सदस्य या परिजन मौजूद नहीं है। ऐसे में महिला को अपने परिवार और अपनों का इंतजार है।

 

महिला की पहचान और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से धरमजयगढ़ क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की गई है। यदि कोई व्यक्ति समारी बाई को पहचानता है अथवा उनके परिवार, रिश्तेदारों या गांव के लोगों को जानता है, तो कृपया तत्काल इसकी सूचना संबंधित संपर्क नंबर पर दें, ताकि उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके।

आपकी एक छोटी-सी पहल किसी बुजुर्ग महिला को उनके अपनों से मिला सकती है। इस खबर को धरमजयगढ़, जमरगा और आसपास के गांवों के व्हाट्सएप ग्रुपों एवं सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक साझा करें।

 

 

परिजनों की जानकारी देने हेतु संपर्क करें: 📞 7879072305

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos