Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से खुला मामला चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
61 Views 5 Min Read 0 Comments
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से खुला मामला चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर – किशोर कुमार

रायपुर/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में मृत भालू के पंजे से नाखून काटकर ले जाने के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भालू के चार नाखून बरामद किए गए हैं।

 

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

 

वन विभाग को 3 सितंबर को मरवाही वृत्त के उसाढ़ परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 2035 में एक भालू के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मृत भालू के पिछले दाएं पंजे के चार नाखून गायब थे। मामला गंभीर होने के कारण वन विभाग ने डॉग स्क्वॉड की सहायता से इलाके में सघन सर्च और पतासाजी अभियान शुरू किया।

 

दो आरोपी गिरफ्तार, चार नाखून बरामद

 

सर्च अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने सुदर्शन यादव (54 वर्ष) और सूरज साहिस (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बरौर को पकड़ा।

 

वन विभाग के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से मृत भालू के चार नाखून बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

फेफड़ों के संक्रमण से हुई भालू की मौत

 

सर्च और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पशु चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में मृत भालू का पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, प्रथम दृष्टया भालू की मौत का कारण तीव्र फेफड़ों का संक्रमण बताया गया है।

 

पोस्टमार्टम के बाद मृत भालू का विधिवत दाह संस्कार किया गया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी मरवाही कुमार निशांत सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

वन विभाग ने आम लोगों से की अपील

 

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के मृत पाए जाने पर उसके शव या अंगों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें और तत्काल निकटतम वन विभाग कार्यालय को सूचना दें।

 

विभाग ने स्थानीय लोगों से वन अपराध, अवैध शिकार अथवा वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है।

 

वन विभाग के अनुसार, वन्यजीवों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा के प्रयासों को और मजबूत किया जा सकता है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos