✍️ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम, नगरी,जिला - धमतरी *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़*
*नगरी/धमतरी* मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गांड़ा समाज, जिला धमतरी के तत्वावधान में आज मगरलोड ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस चुनाव में समाज के संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सामान्य प्रभाग, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। इसमें सामान्य प्रभाग के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर संतोष मरकाम निर्वाचित हुए। वहीं सचिव पद पर युवराज देवदास एवं कोषाध्यक्ष पद पर रामखेलावन नेताम को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी क्रम में महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर पिंगला गंधर्व, सचिव पद पर गायत्री बाई एवं कोषाध्यक्ष पद पर उमा बाई नेताम निर्वाचित हुईं।
वहीं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर रुपेश कुमार बघेल, सचिव पद पर पुष्पेन्द्र गंधर्व एवं कोषाध्यक्ष पद पर किशन देवदास को चुना गया।
चुनाव संपन्न होने के पश्चात उपस्थित सामाजिकजनों ने एवं पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाज के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने, समाज के उत्थान एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर समाज के जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित टीम से समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!