Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित गृह निवास में दीपावली की रौनक, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दी शुभकामनाएं

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

जशपुर। दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित गृह निवास में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी का आत्मीयता के साथ स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली प्रकाश, सकारात्मकता और खुशियों का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कामना की कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर-आंगन में सुख-शांति और खुशहाली का दीप सदैव प्रज्वलित रहे।

 

बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में दीपावली के अवसर पर आत्मीय मुलाकातों और शुभकामनाओं का सिलसिला उत्सवी माहौल को और भी खास बनाता नजर आया।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos