Sunday, November 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 नवंबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ को देंगे 106.94 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

खेल भाठा मैदान में दोपहर 12 बजे होगी आमसभा, 274 विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण; उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे कार्यक्रम के अध्यक्ष

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 नवंबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को 106 करोड़ 94 लाख 83 हजार रुपये के 274 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेल भाठा मैदान में दोपहर 12 बजे आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।

 

मुख्यमंत्री कुल 274 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें 49 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपये की लागत के 184 कार्यों का भूमिपूजन तथा 57 करोड़ 43 लाख 63 हजार रुपये की लागत के 90 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

 

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

 

नगरीय निकायों को 28.81 करोड़ के 59 विकास कार्यों की सौगात

 

 

मुख्यमंत्री जिले के नगरीय निकायों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 28 करोड़ 81 लाख 93 हजार रुपये की लागत के 59 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसमें नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के 23 करोड़ 4 लाख 5 हजार रुपये के 52 कार्य शामिल हैं।

 

इसके अलावा नगर पंचायत बिलाईगढ़ में 3 करोड़ 57 लाख 10 हजार रुपये के दो कार्य, बरमकेला में 92 लाख 74 हजार रुपये के दो कार्य, भटगांव में 86 लाख 68 हजार रुपये के दो कार्य तथा पवनी में 41 लाख 36 हजार रुपये के एक विकास कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

 

सड़क एवं ग्रामीण अधोसंरचना विकास को मिलेगी गति

 

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 12 करोड़ 82 लाख 39 हजार रुपये की लागत के पांच विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। वहीं जिले के तीनों विकासखंडों में ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार के लिए 6 करोड़ 96 लाख 88 हजार रुपये की लागत के 117 कार्यों का भूमिपूजन होगा।

 

इनमें जनपद पंचायत सारंगढ़ के 4 करोड़ 11 लाख 92 हजार रुपये के 52 कार्य, बरमकेला के 38 लाख रुपये के नौ कार्य तथा बिलाईगढ़ के 2 करोड़ 46 लाख 96 हजार रुपये के 56 कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 90 लाख रुपये की लागत के तीन कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा।

 

जल जीवन मिशन के 49.60 करोड़ के 55 कार्यों का होगा लोकार्पण

 

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 49 करोड़ 60 लाख 36 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए 55 कार्यों का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। इन कार्यों से ग्रामीण परिवारों को नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विकसित अधोसंरचनाओं का लाभ मिलेगा।

 

ग्रामीण क्षेत्रों के 3.51 करोड़ के 31 कार्य होंगे लोकार्पित

 

मुख्यमंत्री जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत 3 करोड़ 31 लाख 88 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए 29 विकास कार्यों तथा जनपद पंचायत बरमकेला के 20 लाख रुपये की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

 

सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी होगा विस्तार

 

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 1 करोड़ 25 लाख 4 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए एक विकास कार्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए एक विकास कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। इससे जिले में सड़क एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

 

पुलिस थाना केडार और चौकी कनकबीरा को मिलेगी नई सुविधा

 

मुख्यमंत्री पुलिस विभाग के अंतर्गत 1 करोड़ 11 लाख 35 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए दो निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। इनमें 66 लाख 52 हजार रुपये की लागत से निर्मित पुलिस थाना केडार तथा 44 लाख 83 हजार रुपये की लागत से निर्मित पुलिस चौकी कनकबीरा शामिल हैं।

 

आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में

 

मुख्यमंत्री के प्रवास एवं आमसभा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खेल भाठा मैदान पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस प्रवास से जिले में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा नगरीय एवं ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos