Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के माध्यम से सौंपा ज्ञापन, संवाद के जरिए पटवारियों की मांगों का निराकरण करने की मांग; धरना स्थल पहुंचकर भी दिया समर्थन

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

ब्लॉक रिपोर्टर आनन्द गुप्ता 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

मुंगेली जिला 

 

छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ की प्रदेशव्यापी हड़ताल को अब दूसरे कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। पटवारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने के बजाय शासन द्वारा दमनात्मक कार्रवाई किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को संघ के प्रांतीय आह्वान पर पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ ने शासन से दमनात्मक कार्रवाई बंद कर पटवारी संघ से संवाद स्थापित करने और उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।

संघ के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ 13 अक्टूबर 2026 से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदेशव्यापी हड़ताल कर रहा है। इसके बावजूद शासन स्तर पर मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने के बजाय हड़ताली पटवारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी संगठन की जायज मांगों का समाधान बातचीत और आपसी सहमति से किया जाना चाहिए। हड़ताल के दौरान कार्रवाई करने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ेगा। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने इसी रवैये का विरोध करते हुए शासन से तत्काल सकारात्मक पहल करने की अपील की है।

धरना स्थल पहुंचकर दिया समर्थन

पटवारी संघ की मांगों के समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा और प्रांतीय समन्वयक जीआर चंद्रा ने पटवारी संघ के जिला बिलासपुर के धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने पटवारियों की मांगों को जायज बताते हुए शासन से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की जरूरत बताई।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos