Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत भिलाई निगम की चयनित तीर्थयात्रियों को दी गई विदाई, दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए हुए रवाना

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamarpradeshcg
Hamarpradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती 

 

भिलाई। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई से चयनित तीर्थयात्रियों को धार्मिक यात्रा के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन रवाना किया गया। इस अवसर पर निगम क्षेत्र से चयनित श्रीमती रेखा यादव एवं श्रीमती पार्वती निर्मलकर को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

 

इस तीर्थयात्रा के दौरान दोनों हितग्राही देश के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगी। यात्रा में उन्हें माता वैष्णो देवी के पावन दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इसके अलावा अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित वाघा बॉर्डर का भी भ्रमण करेंगी।

 

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सुखराम यादव, त्रिलोक ताम्रकार एवं उमेश निर्मलकर उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थयात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

 

वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थदर्शन का अवसर

 

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों को प्रदेश और देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से हितग्राही अपनी धार्मिक आस्था के अनुरूप तीर्थदर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos