Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से 265 श्रद्धालुओं को मिला द्वारका, सोमनाथ और नागेश्वर धाम के दर्शन का अवसर....

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के जत्थे को किया रवाना, 23 नवंबर 

 

धमतरी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत धमतरी जिले के 265 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को द्वारका, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुआ। महापौर श्री रामू रोहरा एवं समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों से भरी बस को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुजुर्गों एवं पात्र नागरिकों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन कर रही है। यह योजना उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। शासन की इस पहल से श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह जीवन में आध्यात्मिक आनंद और नई ऊर्जा का संचार भी करती है। उन्होंने सभी यात्रियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की। 17 से 23 नवंबर तक निर्धारित इस सात दिवसीय यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा पर रवाना होने से पहले यात्रियों को आवश्यक सुविधाओं के तहत कंबल एवं ब्लैंकेट भी वितरित किए गए।

तीर्थयात्रा में जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी से 50-50 यात्री, नगर निगम धमतरी से 26, नगर पंचायत कुरूद से 9, नगरी से 12, आमदी से 9 तथा भखारा से 9 श्रद्धालु शामिल हैं। इस तरह जिले के कुल 265 श्रद्धालु भगवान द्वारकाधीश, सोमनाथ महादेव एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos