Home /
खबरे काम की /
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
Chhattisgarh local news
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
देवान सिंह
गौरेला पेंड्रा मरवाही
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवंबर 2026/मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मरवाही में इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन कोर्स में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाना है। इस प्रशिक्षण की कुल अवधि 350 घंटे निर्धारित है। इस प्रशिक्षण के लिए 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण इच्छुक युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदक संस्था कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए 20 से 30 आवेदन प्राप्त होने के उपरांत प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को इलेक्ट्रिशियन कार्य से संबंधित व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य बनाना है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए कार्यालय अधीक्षक, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मरवाही से संपर्क कर सकते हैं।
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!