हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही
*शासकीय आईटीआई पेंड्रा एवं मरवाही में दिया जाएगा प्रशिक्षण*
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) पेंड्रा एवं मरवाही में इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन कोर्स में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण इच्छुक युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण की कुल अवधि 350 घंटे निर्धारित है। दोनों संस्थाओं में 20 से 30 आवेदन प्राप्त होने पर प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को इलेक्ट्रिशियन कार्य से संबंधित व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य बनाना है। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पेंड्रा अथवा मरवाही के कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित संस्था के अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!