Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज

State Head - Kishor
State Head - Kishor
26 Views 5 Min Read 0 Comments
मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायत राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे ने की है। उन्होंने पुलिस से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर शिकायत

शिकायत के अनुसार, इंस्टाग्राम पर ‘सागर निर्मलकर’ नामक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। आरोप है कि उक्त वीडियो के कमेंट बॉक्स में @quail.3131469 नामक अकाउंट से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार और जनप्रतिनिधियों की आलोचना करने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को है, लेकिन अभद्र भाषा, अश्लील गालियां और आपत्तिजनक टिप्पणियां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में नहीं आतीं।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

वीरेंद्र दुबे ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों की पहचान करने तथा कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos