✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
महासमुंद, 08 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान एवं निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है।
शिक्षण सत्र 2026-27 में IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT और IIIT जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में चयनित एवं प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थी योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के तहत विद्यार्थियों से निर्धारित प्रपत्र में 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विद्यार्थी आवेदन रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय से अथवा विभागीय पोर्टल eklavya.cg.nic.in से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा राज्य की अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल होना आवश्यक है। संबंधित संस्थान में चयन एवं प्रवेश का प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा।
विद्यार्थी के पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवकों के आश्रित इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे, हालांकि चतुर्थ श्रेणी शासकीय कर्मचारियों के बच्चे योजना का लाभ ले सकेंगे। आवेदन केवल निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार किए जाएंगे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!