Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*मुख्य सड़क पर उड़ रही धूल, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

✍️गांधी लाल साहूजिला रिपोर्टर- जांजगीर चांपा हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

*बिर्रा–बसंतपुर मार्ग पर धूल के गुबार से लोग परेशान, सांस संबंधी बीमारियों का बढ़ रहा खतरा; जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल*

 

बिर्रा - बम्हनीडीह विकासखंड के अंतर्गत बिर्रा से बसंतपुर तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली और धूल की समस्या से जूझ रही है। सड़क की खराब स्थिति और दिनभर वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण मार्ग पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है, वहीं आंखों में जलन, खांसी और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

सड़क से गुजरने वाले भारी एवं छोटे वाहनों के पहियों से उड़ती धूल आसपास के घरों और दुकानों तक पहुंच रही है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। धूल के गुबार के बीच वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। कई बार सामने से आने वाले वाहन तक ठीक से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विडंबना यह है कि मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद जिम्मेदार विभाग के अधिकारी अब तक गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। सड़क की बदहाल स्थिति से आम जनता रोजाना परेशानी झेलने को मजबूर है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, नियमित पानी का छिड़काव कराने तथा धूल से राहत दिलाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेते हैं या फिर राहगीर इसी तरह धूल के गुबार के बीच आवागमन करने को मजबूर रहेंगे।

*अभियंता. ऍम. एल. धृतलहरे कॉल भी रिसीव नहीं करते*

 

अभियंता एम.एल. घृतलहरे ने बताया कि वर्तमान में जांजगीर में डामरीकरण का कार्य चल रहा है। वहां का काम पूरा होते ही बहुत जल्द बिर्रा–बसंतपुर मुख्य मार्ग पर भी डामरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

*घटनाओ का कारण हैं रोड पुरी तरह से छत्तीग्रस्त हो जाना ठेकेदारों की मनमानी और रोड मे डमरू की कंट्रोली नाम मात्रा का डालता हैं डामर एक महीने मे ही टूट जाता हैं सड़क*

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos