Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मुंगेली वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन अमले के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है 

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
मुंगेली वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन अमले के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है 

रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला 

मुंगेली वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन अमले के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है 
वन विभाग की टीम ने शनिवार को भारतपुर परिसर के कक्ष क्रमांक 556 आर एफ के पास कन्हैया नाला बांध के पास अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक टेक्टर टॉली को जब्त किया 
आरोप है कि चालक ने महिला वन अधिकारियों और कर्मचारियों पर वाहन चलाते हुए जान से मारने का प्रयास भी किया। वन विभाग ने टेक्ट्रर ट्राली और रेत जब्त कर वन अपराध का प्रकरण दर्ज किया 
मुखबिर से सूचना मिली कि भारतपुर परिसर के कक्ष क्रमांक 556 आर एफ के पास आरक्षित वन परिक्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन कर व्यवसायिक लाभ के लिए परिवहन किया जा रहा है। मुंगेली वनमण्डलाधिकारी तन्मय कौशिक के निर्देश पर लोरमी उप वनमण्डलाधिकारी दशरथ प्रकाश सूर्यवंशी और वन परिक्षेत्र अधिकारी जूही वर्मा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंचकर टैक्टर और ट्राली को रोक। ट्राली में रेत भरी हुई थी 
वाहन चालक लोरमी थाना अंतर्गत ग्राम चेचानडीह निवासी रमेश यादव से रेत के परिवहन से सम्बंधित दस्तावेज मांगे गए,लेकिन वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सका । आरोपहै कि इस दौरान चालक ने महिला वन अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। उसने वाहन चलाकर वन अमले को कुचलने की कोशिश भी की। 
मौके पर संतोषजनक जवाब और परिवहन से संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने पर वन विभाग ने टेक्ट्रर ट्राली को जब्त किया।
तीन तसला और दो फावड़ा भी जब्त किया। आरोपित वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया 
कार्रवाई में वनपाल मनोहर लाल यादव वनपाल राजेश पाटले,वन रक्षक आशा यादव शंकर जोशी ललित बंजारे प्रदीप ढीमर सुरक्षा श्रमिक सुरेश यादव टुकेश्वर राठौर व पुलिश विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos