रिपोर्टर आनन्दगुप्ता
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
मुंगेली जिला
मुंगेली में नाबालिग की गला दबाकर हत्या : प्रेम संबंध में दूसरे युवक से बात करने के शक में वारदात, रिवीजन के बाद दोनों आरोपी जेल दाखिल
मुंगेली, 30 अक्टूबर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की हत्या के मामले में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने रिविजन आवेदन पेश कर दोनों आरोपियों को आज जेल दाखिल करा दिया है।
क्या है पूरा मामला
20 अक्टूबर 2026 को ग्राम नेवासपुर में नाबालिग की संदिग्ध मौत की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटने से दम घुटना आया। इसके बाद अपराध क्रमांक 343/2026 धारा 103 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज की गई।
SSP भोजराम पटेल के निर्देशन, एडिशनल SP नवनीत कौर छाबड़ा और SDOP आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच में पाया कि मृतिका का मुख्य आरोपी अजीत घृतलहरे से प्रेम संबंध था। किसी अन्य युवक से बातचीत के शक में आरोपी ने 19 अक्टूबर की रात नेवासपुर पहुंचकर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात में उसके साथी साहिल खाण्डे की भी भूमिका सामने आई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की और न्यायालय में पेश किया।
रिविजन के बाद जेल
प्रारंभिक न्यायिक रिमांड निरस्त होने के बाद SSP के निर्देशन पर पुलिस ने अपर सत्र न्यायालय मुंगेली में रिविजन आवेदन प्रस्तुत किया। DPO जायिता सिंह और लोक अभियोजक रजनीकांत ठाकुर की पैरवी पर अपर सत्र न्यायाधीश ने CJM के आदेश को निरस्त कर दिया।
आज 30 अक्टूबर को दोनों आरोपियों -
1. अजीत घृतलहरे पिता शिवकुमार, उम्र 22 वर्ष
2. साहिल खाण्डे पिता दिलीप, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम लिलवाकापा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली
को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!