ब्लॉक रिपोर्टर आनन्द गुप्ता
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़, जिला मुंगेली
मुंगेली जिले के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को मिला राज्यपाल पुरस्कार, लोकभवन में हुए सम्मानित
रायपुर के दरबार हॉल में आयोजित हुआ अलंकरण समारोह, जिले के प्रतिभागियों की उपलब्धि से बढ़ा मुंगेली का गौरव**
मुंगेली।** भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित राज्यपाल पुरस्कार (2025) प्रमाण-पत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह में मुंगेली जिले के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को सम्मानित किया गया। रायपुर स्थित लोकभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत खालसा एवं सचिव शिक्षा श्री कमल प्रीत सिंह की उपस्थिति में चयनित प्रतिभागियों को राज्यपाल पुरस्कार प्रदान किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.एल. पटेल के आदेशानुसार मुंगेली जिले से चयनित चार प्रतिभागियों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं—
1. दीपक कश्यप** — पिता श्री देवदत्त कश्यप, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालपुर कला, विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली (स्काउट)।
2. स्वाति दिवाकर** — पिता श्री रज्जू दिवाकर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली (गाइड)।
3. कीर्ति पाटले** — पिता श्री प्रमोद नारायण पाटले, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली, रानी लक्ष्मीबाई रेंजर टीम (रेंजर)।
4. कुमारी भुवनेश्वरी यादव** — एस.एल.एस. एकेडमिक स्कूल, मुंगेली (गाइडर एवं जिला प्रभारी)।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार नवरंग ने गाइड स्वाति दिवाकर एवं रेंजर कीर्ति पाटले सहित सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास करती हैं। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करना इन गुणों, समर्पण और निरंतर परिश्रम का महत्वपूर्ण सम्मान है।
मुंगेली जिले के चार प्रतिभागियों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना पूरे जिले के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। इस उपलब्धि से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी स्काउट-गाइड गतिविधियों, समाजसेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के
लिए प्रेरणा मिलेगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!