Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मितानिन दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कपिल देव नायक

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

मितानिनों का स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान अतुलनीय – कपिल देव नायक

 

आज दिनांक 23, तारीख दिन सोमवार समय 7, बजे मिली जानकारी अनुसार 

 

कसडोल,,,मितानिन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संघ ग्राम पंचायत बया सरपंच कपिल देव नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र की मितानिन बहनों 

सावित्री चौहान एम टी शिवमोती ठाकुर ब्लॉक समन्वयक रंजना जगत स्व प समन्वयक मितानींन संतोषी बारीक रामकुंवर चौहान अमरीका निषाद संतोषी कोशले एवं जनप्रतिनिधियों हरकेश चौहान संजय पंकज धोबा राम भाई की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम में कपिल देव नायक ने मितानिन बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे गांवों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता तथा विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। उनके समर्पण, सेवा भावना और निरंतर परिश्रम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंच रहा है। उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

 

इस अवसर पर उपस्थित मितानिन बहनों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई तथा मितानिनों के सेवा कार्यों की सराहना की।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos