Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

मावली माता की विदाई रस्म में शामिल होने आए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने की बस्तर राज परिवार के सदस्य  कमलचंद भंजदेव से की आत्मीय भेंट'

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
मावली माता की विदाई रस्म में शामिल होने आए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने की बस्तर राज परिवार के सदस्य  कमलचंद भंजदेव से की आत्मीय भेंट'

 

'मावली माता की विदाई रस्म में शामिल होने आए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने की बस्तर राज परिवार के सदस्य  कमलचंद भंजदेव से की आत्मीय भेंट'

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

बस्तर कलेक्टर रहते हुए  गणेश शंकर मिश्रा ने परंपरा को दी थी भव्यता

जगदलपुर, 27 अक्टूबर 2026/ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के सबसे भावुक और ऐतिहासिक पड़ाव माता मावली की विदाई के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा जगदलपुर पहुंचे। बस्तर राज परिवार के विशेष आग्रह और निमंत्रण पर पहुंचे  मिश्रा ने बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माता पुजारी श्री कमलचंद भंजदेव से सोमवार को राजमहल में आत्मीय उपहार भेंट किए। इस दौरान दोनों के बीच बस्तर की समृद्ध लोक-संस्कृति परंपराओं के संरक्षण तथा अंचल के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से संवाद हुआ।

 

 

         गणेश शंकर मिश्रा का बस्तर से एडमिनिस्ट्रेशन ही नहीं, बल्कि बेहद गहरा भावनात्मक और सांस्कृतिक नाता रहा है। उनके बस्तर कलेक्टर के कार्यकाल को आज भी जिले में एडमिनिस्ट्रेटिव दक्षता, जनसरोकार और सांस्कृतिक संरक्षण के स्वर्णिम दौर के रूप में स्मरण किया जाता है। मावली माता की विदाई की ऐतिहासिक रस्म को व्यापक जन-भागीदारी, गरिमा और भव्यता प्रदान करने में श्री मिश्रा ने कलेक्टर रहते हुए अग्रणी भूमिका निभाई थी। दशकों पुरानी इस परंपरा को कार्यक्षेत्र स्वरूप देने, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और इस पारंपरिक पर्व को वैश्विक पटल पर विशेष पहचान दिलाने के लिए वे अनेक प्रभावी पहल की थीं, जिनकी स्मृतियां उनके इस प्रवास से बस्तरवासियों और दशहरा पर्व से जुड़े पारंपरिक स्थानों के बीच एक बार फिर ताजा होज्यं।

         भेंट के दौरान राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने बस्तर की अनुपम लोक-संस्कृति, आदिम आस्था और जनजातीय मूल्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मावली माता की विदाई केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि यह बस्तरवासियों और आराध्य देवी-देवताओं के बीच अपूर्ण आस्था व आत्मीय रिश्तों का सजीव प्रमाण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य नीति आयोग के माध्यम से बस्तर के समग्र विकास, पर्यटन विस्तार और पारंपरिक संस्थाओं के संवर्धन के लिए निरंतर ठोस व दूरगामी नीतियां बनाना चाहेंगे, जिससे यहां की अनूठी पहचान सदैव अक्षुण्ण बनी रहे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos