✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा
जशपुर/बगीचा। शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय, बगीचा में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को माय भारत के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान युवाओं को प्रतियोगिता से जुड़ने और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹51,000, ₹31,000 एवं ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही चयनित प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिलने की जानकारी भी साझा की गई।
इस जानकारी के बाद विद्यार्थियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों को रेफरल कोड के माध्यम से माय भारत से जुड़ने तथा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर माय भारत वॉलिंटियर विकास गुप्ता एवं आर्यन शर्मा सहित सहयोगी साथीगण उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को युवा सहभागिता के महत्व के बारे में बताते हुए प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया गया कि युवाओं की भागीदारी ही देश की प्रगति में भागीदारी है।
माय भारत | युवा शक्ति | विकसित भारत
कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगी साथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!