✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
मानसून ने खोला पानी का खजाना, महासमुंद में 1204.1 मिमी औसत वर्षा
पिथौरा में सबसे ज्यादा 1389.2 मिमी बारिश, आज जिले में 30.2 मिमी वर्षा दर्ज
महासमुंद, 25 सितंबर 2026। जिले में इस वर्ष मानसून की अच्छी सक्रियता देखने को मिल रही है। 01 जून 2026 से अब तक जिले में 1204.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले की सभी तहसीलों में वर्षा दर्ज हुई है। इनमें पिथौरा तहसील 1389.2 मिलीमीटर औसत वर्षा के साथ सबसे आगे है।
तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सरायपाली में 1338.0 मिलीमीटर, बसना में 1192.7 मिलीमीटर, महासमुंद में 1133.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 1098.6 मिलीमीटर तथा कोमाखान में 1072.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
आज भी कई तहसीलों में झमाझम बारिश
25 सितंबर को जिले में 30.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। आज की वर्षा में महासमुंद तहसील में सर्वाधिक 39.8 मिलीमीटर, कोमाखान में 33.8 मिलीमीटर, बसना में 31.9 मिलीमीटर, पिथौरा में 28.7 मिलीमीटर, बागबाहरा में 24.7 मिलीमीटर तथा सरायपाली में 22.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
लगातार हो रही बारिश से जिले में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। तहसीलवार आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे मानसूनी वर्षा का कुल औसत आंकड़ा 1200 मिलीमीटर के पार पहुंच गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!