रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी hamarpradeshcg *
*मादक पदार्थ गांजा (केनाबिस) की तस्करी, एक तस्कर गिरफ्तार एवं स्कूटी से कुदकर दुसरा तस्कर फरार।*
*23.270 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 11,63,000 रूपये) जप्त।*
*गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी, 01 नग मोबाईल सहित कुल 12 लाख 43 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त।*
*बौद्ध (उड़िसा) से लेकर रायपुर (छत्तीसगढ़) में खपाने की थी योजना।*
*सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।*
*थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।*
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक टीव्हीएस जुपीटर (क्रमांक सी.जी. 04 क्यु.एम. 8796) में 02 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहें की सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में पुलिस टीम तैनात कर वाहन चेकिंग की जा रही थी, कुछ देर बाद ही मुखबीर के बताये प्रकार का स्कूटी सामने से आते नजर आया। जिसे रोकने का इषारा किया गया परंतु उक्त स्कूटी चालक द्वारा स्कूटी को ना रोककर तेजगति से आगे भगा दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ग्राम पटपरपाली ग्राम पंचायत के पास में स्कूटी चालक को पकड़ा गया एवं स्कूटी में सवार दुसरा व्यक्ति स्कूटी से कुदकर भाग गया। स्कूटी चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम अमित साहू पिता ब्रजमोहन उम्र 19 साल निवासी वार्ड 05 राजा खरियार थाना राजा खरियार जिला नुआपाड़ा उड़िसा एवं फरार आरोपी का नाम शंकर यादव निवासी सबरपड़ा राजाखरियार उड़िसा का रहने वाला बताये। पुछताछ में आरोपी द्वारा स्कूटी से बोरी में भरकर गांजा तस्करी कर रहे थे, वे इस गांजा को बौद्ध (ओड़िसा) से रायपुर (छत्तीसगढ़) ले जाना बताये। आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 121/2026 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01-अमित साहू पिता ब्रजमोहन उम्र 19 साल निवासी वार्ड 05 राजा खरियार थाना राजा खरियार जिला नुआपाड़ा उड़िसा
*फरार आरोपी का नाम-*
02- शंकर यादव निवासी सबरपड़ा राजाखरियार जिला नुआपाड़ा उड़िसा।
*जप्त संपत्ति-*
01- 23.270 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 11,63,000 रूपये।
02- एक स्कूटी किमती 80,000 रूपये।
03- एक नग मोबाईल कीमती 500 रूपये।
*जुमला 12 लाख 43 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त।*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!