Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🌸 *मातृशक्ति महिला कमांडो का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न – महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल 🌸* 

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़* 

 *ब्लॉक रिपोर्टर नीलमणी साहू* 

 *कुरूद जिला-धमतरी* 

 

आज आदर्श ग्राम पंचायत नवागांव (उ), कुरूद में मातृशक्ति महिला कमांडो के लिए एक विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा महिलाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों, बच्चों के भविष्य, शिक्षा, संस्कार एवं नशामुक्त समाज निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।

 

 *कार्यक्रम में जिला पुलिस अधिकारी श्री डी.सी. पटेल जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री कमलेश ठाकुर जी एवं थाना प्रभारी कुरूद की गरिमामयी उपस्थिति रही।* 

 

इस अवसर पर ग्राम के प्रधान सेवक के रूप में उपस्थित होकर मैंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। बच्चों को केवल शिक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें घर और समाज में अच्छा वातावरण देना, सही-गलत का अंतर समझाना तथा उनकी संगति पर ध्यान देना भी आवश्यक है।

 

युवा अवस्था में बच्चों को खाली न छोड़कर उन्हें खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों, अच्छी पुस्तकों एवं सकारात्मक कार्यों से जोड़ना चाहिए। युवाओं को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। युवा गलत नहीं होते, कई बार उन्हें सही दिशा दिखाने की जरूरत होती है।

 

मैंने मातृशक्ति महिला कमांडो की सभी बहनों से कहा कि आप सभी अपने घरेलू दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के लिए जो सराहनीय कार्य कर रही हैं, वह अपने आप में प्रेरणादायक है। आज नवागांव की यह महिला शक्ति आने वाले समय में आसपास के अन्य गांवों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी।

 

हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि समाज को नशे से दूर रखें, युवाओं को सकारात्मक दिशा दें, बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जोड़ें तथा गांव में सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकता का वातावरण निर्मित करें।

 

 *कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति महिला कमांडो की पदाधिकारी एवं सदस्यगण:* 

 

- अध्यक्ष – श्रीमती अनिता कंवर जी

- सचिव – श्रीमती जागेश्वरी कंवर जी

- संरक्षक – श्रीमती रीता साहू जी

- श्रीमती खिलेश्वरी चंद्राकर जी

- श्रीमती छन्नी साहू जी

- श्रीमती मथुरा ध्रुव जी

- श्रीमती इंदु कंवर जी

- श्रीमती लोकेश्वरी कंवर जी

- श्रीमती कविता कंवर जी

- श्रीमती उर्मिला साहू जी

- श्रीमती लता कंवर जी एवं समस्त महिला कमांडो सदस्यगण।

 

इस सार्थक आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन एवं मातृशक्ति महिला कमांडो की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।

 

आइए, मिलकर एक सुरक्षित, शिक्षित, नशामुक्त एवं संस्कारवान समाज का निर्माण करें।

 

🙏 नारी शक्ति – समाज की शक्ति, जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी।

 *टिकेश साहू* 

 *प्रधान सेवक, ग्राम पंचायत नवागांव (उ), कुरूद*

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos