Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

माड़िया समुदाय को मिला बस्तर दशहरा का न्योता*

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
माड़िया समुदाय को मिला बस्तर दशहरा का न्योता*

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

*माड़िया समुदाय को मिला बस्तर दशहरा का न्योता*

*500 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, सांसद ने दिया निमंत्रण*

* विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की 500 सौ वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए सप्तमी के अवसर पर किरंदुल क्षेत्र के माड़िया समुदाय को दशहरा रथ खींचने के लिए आमंत्रित किया गया है।

*बस्तर सांसद ने दिया न्योता*
बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने स्वयं माड़िया समुदाय को दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने रथ खींचने के लिए जगदलपुर आने वाले माड़िया समाज के लोगों को अपनी ओर से 21 हजार रुपये सहयोग राशि देने की भी घोषणा की।

समाज के लोगों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक है।

*52 गाड़ियों की मांग, सुविधाओं का मिला आश्वासन*
माड़िया समुदाय द्वारा इस वर्ष दशहरा में रथ खींचने के लिए 52 गाड़ियों की मांग रखी गई है। साथ ही समाज के लोगों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने माड़िया समुदाय की ओर से आवागमन, सहभागिता और जनजातीय विरासत को पहचान देने की बात कही।

बस्तर सांसद ने आश्वासन दिया कि प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और तहसीलदार रोहित कुमार, बस्तनार तहसीलदार पुखराज मिश्रा, पुजारी डमरू सहित समाज प्रमुख और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*जनजातीय विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा*
माड़िया समुदाय बस्तर दशहरा में रथ खींचने की परंपरा निभाता आ रहा है। यह परंपरा राजा के समय से चली आ रही है। बस्तर दशहरा केवल का मिला आश्वासन : इस वर्ष परंपरा निभाता आ रहा है। यह धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक है। परंपरा के अनुसार, पहले बस्तर के राजा स्वयं माड़िया समुदाय को रथ खींचने के लिए आमंत्रित करते थे। राजतंत्र की समाप्ति के बाद भी यह परंपरा जनप्रतिनिधियों द्वारा निभाई जा रही है।

---

 

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos