Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

माओवाद मुक्त बस्तर में विकास और नवाचार की कहानी देखी चेन्नई पीआईबी टीम ने

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
44 Views 5 Min Read 0 Comments
माओवाद मुक्त बस्तर में विकास और नवाचार की कहानी देखी चेन्नई पीआईबी टीम ने

 

माओवाद मुक्त बस्तर में विकास और नवाचार की कहानी देखी चेन्नई पीआईबी टीम ने

 

_जगदलपुर, अगस्त _ बस्तर में अब बंदूक नहीं, विकास की गूंज है। इसी बदलाव को देखने सोमवार को चेन्नई पीआईबी की मीडिया टीम बस्तर संभाग पहुंची। 

 

पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर जगदलपुर में टीम को बस्तर में माओवाद मुक्त वातावरण के साथ हो रहे विकास और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। 

 

इस दौरान कमिश्नर बस्तर संभाग *श्री डोमन सिंह*, आईजी *श्री बीएन मीणा*, कलेक्टर *श्री आकाश छिकारा*, पुलिस अधीक्षक *श्री शलभ सिन्हा* एवं सीईओ जिला पंचायत *श्री तन्मय खन्ना* मौजूद रहे।

 

*PPT के जरिए दिखाए बदलाव*

अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि कैसे सुरक्षा के साथ-साथ बस्तर में विकास को गति दी जा रही है। 

प्रस्तुति में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पुनर्वास के कामों पर फोकस किया गया। साथ ही शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और युवाओं के लिए चल रहे नवाचारों को भी दिखाया गया।

 

*चित्रकोट और पण्डूम कैफे का किया भ्रमण*

बैठक के बाद मीडिया टीम ने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता देखी। टीम प्रसिद्ध *चित्रकोट जलप्रपात* पहुंची और बस्तर की पर्यटन संपदा से रूबरू हुई। 

 

इसके बाद टीम *पण्डूम कैफे* गई। यहां पुनर्वासित लोगों से सीधी बातचीत हुई। लोगों ने बताया कि पुनर्वास के बाद उनके जीवन में कैसे बदलाव आया, अब वे स्वरोजगार से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में कैसे आगे बढ़ रहे हैं।

 

*एकलव्य विद्यालय में बच्चों से संवाद*

टीम ने *एकलव्य विद्यालय* का भी दौरा किया। वहां विद्यार्थियों से शिक्षा, सुविधाओं और उनके भविष्य के सपनों पर चर्चा की। टीम ने बस्तर में शिक्षा के बदलते स्वरूप और युवाओं के लिए मिल रहे नए अवसरों की सराहना की।

 

चेन्नई पीआईबी के निदेशक *श्री पी. अरुण कुमार* के नेतृत्व में आई इस टीम ने बस्तर में सुरक्षा, विकास, शिक्षा, पुनर्वास और पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों को करीब से देखा।

- स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट

 

-

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos