मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
माओवाद छोड़ शिक्षा की राह, बीजापुर के अर्जुन ने रचा इतिहास
बीजापुर। बंदूक छोड़ किताब थामने का एक प्रेरक उदाहरण बीजापुर जिले से सामने आया है। आत्मसमर्पित माओवादी अर्जुन ओयाम ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 335 अंक लाकर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन वर्ष 2010 में माओवादी संगठन से जुड़ गया था, लेकिन अक्टूबर 2025 में जगदलपुर में 210 साथियों के साथ उसने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद उसने नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया और पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद यादव और जिले के अफसरों ने उसे किताबें और पढ़ाई का सामान उपलब्ध कराया और लगातार हौसला बढ़ाया।
सफलता के बाद पुलिस अधीक्षक ने अर्जुन को बधाई दी और आगे की पढ़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
अर्जुन का कहना है कि अब उसका सपना 12वीं पास कर अपने गांव तोड़का में ही शिक्षादूत बनकर बच्चों को पढ़ाना है। उसका मानना है कि समाज का भविष्य बंदूक से नहीं, सिर्फ शिक्षा के उजाले से ही बदलेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!