Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की पहुंच, पील्लूर में नए थाने का शुभारंभ

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की पहुंच, पील्लूर में नए थाने का शुभारंभ

माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की पहुंच, पील्लूर में नए थाने का शुभारंभ

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

बीजापुर। माओवाद के प्रभाव से मुक्त हो रहे दुर्गम नेशनल पार्क क्षेत्र में अब शासन और प्रशासन की पहुंच लगातार बढ़ रही है। इसी दिशा में ग्राम पील्लूर में नवीन पुलिस थाने का शुभारंभ किया गया। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बद्रीनारायण मीणा ने विधिवत नए थाने का उद्घाटन किया। यह थाना बीजापुर जिले का 24वां थाना है।

 

15 गांवों को मिलेगी पुलिस सुविधा

नवीन थाना पील्लूर के अंतर्गत कुल 15 गांवों को शामिल किया गया है। अब इन गांवों के ग्रामीणों को शिकायत दर्ज कराने, पुलिस सहायता और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए दूरस्थ थानों तक नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर पुलिस की मौजूदगी से समय पर सहायता मिलने की उम्मीद है।

हनीफ खान को मिली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

नवीन थाना पील्लूर में उप निरीक्षक हनीफ खान को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में थाने का संचालन शुरू होगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य कविता कुड़ेम, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता कोरसा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गणपत नीलम, जनपद सदस्य दिनेश मड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा पुलिस उपमहानिरीक्षक केरिपु बी.एस. नेगी, बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता, 214वीं वाहिनी केरिपु के कमांडेंट मनीश शर्मा, 22वीं वाहिनी के कमांडेंट रणदीप सिंह, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप संचालक सुदेश सुरवाड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार मीणा, एसडीओपी भोपालपटनम सिद्धार्थ चौहान, एसडीओपी फरसेगढ़ अमन लखीसरानी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos