Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महुआ पेड़ के नीचे सज रहा था जुए का फड़, भटगांव पुलिस ने दबिश देकर 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh crime news
Chhattishgarh crime news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

🚨 CRIME NEWS

 

### महुआ पेड़ के नीचे सज रहा था जुए का फड़, भटगांव पुलिस ने दबिश देकर 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार

 

जुआ खेलते पकड़े गए सात आरोपी, मौके से 5,900 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना भटगांव पुलिस ने ग्राम सरमंदी में जुआ खेल रहे सात आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5,900 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को थाना भटगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरमंदी में महुआ पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता से जुआ खेल रहे सात आरोपियों को पकड़ लिया गया।

 

🚨 गिरफ्तार आरोपियों के नाम

 

* राजेन्द्र बघेल (36 वर्ष), निवासी जोरा।

 

* रवि निराला (35 वर्ष), निवासी ओटगन।

 

* विशाल निराला (28 वर्ष), निवासी ओटगन।

 

* राजेश निराला (18 वर्ष), निवासी ओटगन।

 

* राज देवांगन (25 वर्ष), निवासी भटगांव।

 

* अमृतलाल सिदार (25 वर्ष), निवासी भटगांव।

 

* संतोष खड़िया (33 वर्ष), निवासी भटगांव।

 

💰 नगदी और ताश की पत्ती जब्त

 

पुलिस ने जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से कुल 5,900 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र कुमार पटेल के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका मिंज के पर्यवेक्षण में की गई।

 

भटगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos