✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती
बेमेतरा। महिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल के मामले में बेमेतरा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. रोहलेडर पर महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अशोभनीय टिप्पणी करने, आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने तथा अनुचित व्यवहार एवं स्पर्श के आरोप लगाए गए थे। शिकायत के बाद मामले की विभागीय जांच कराई गई।
जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर माना गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन आदेश जारी किया।
निलंबन अवधि के दौरान डॉ. अमृतलाल रोहलेडर का मुख्यालय बस्तर, जगदलपुर संभाग निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से जुड़े इस मामले में विभागीय कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, मामले में आगे की विभागीय प्रक्रिया के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर भी नजर बनी हुई है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!