Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र के सिरोंचा से दबोचा गया फरार आरोपी

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र के सिरोंचा से दबोचा गया फरार आरोपी

सचिन सिंह - संवाददाता जिला प्रमुख

बीजापुर 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

 

बीजापुर। महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बीजापुर पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराष्ट्र के सिरोंचा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

क्या है पूरा मामला ?

 

मिली जानकारी के अनुसार, थाना भोपालपटनम क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर गलत नीयत से छेड़छाड़ की और उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर थाना भोपालपटनम में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 74 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की थी।

 

मामले में आरोपी बाबर खान, पिता स्वर्गीय जहांगीर खान, उम्र 36 वर्ष, घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के महाराष्ट्र के सिरोंचा में होने की सूचना मिली।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिरोंचा से आरोपी को अभिरक्षा में लिया और थाना भोपालपटनम लाया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

 

महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर पुलिस की नजर

 

बीजापुर पुलिस द्वारा महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस को दें। अपराधों को छिपाने के बजाय समय पर शिकायत दर्ज कराएं और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

🌐 hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos